लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने शहर के 25 प्रमुख चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना की घोषणा की है। अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था सेंसर आधारित होगी जो वाहनों की संख्या के हिसाब से सिग्नल का समय तय करेगी।
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि हजरतगंज, पॉलिटेक्निक और आलमबाग जैसे व्यस्त इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी। पीक आवर में जाम की समस्या सबसे अधिक इन्हीं क्षेत्रों में रहती है।
पुलिस का कहना है कि नई व्यवस्था से इमरजेंसी वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाना भी आसान होगा।
