लखनऊ नगर निगम ने गोमती नगर और आसपास के वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान को और मज़बूत करने के लिए 40 नए कॉम्पैक्टर वाहन शामिल किए हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि हर वार्ड में सफाई की निगरानी के लिए GPS ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि वाहन समय पर पहुँचें।

निवासियों ने शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने की माँग की है, जिस पर निगम ने विचार करने की बात कही।