अमीनाबाद के एक व्यावसायिक परिसर में शनिवार देर रात कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल विभाग के अनुसार मौके पर चार गाड़ियाँ भेजी गईं।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर करीब दो घंटे में काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।

दुकानदारों के अनुसार कुछ दुकानों में सामान जलने से नुकसान हुआ है। प्रशासन ने नुकसान के आकलन के लिए टीम गठित करने की बात कही है।