सत्यम झा के शतक से टीम ब्लू की बड़ी जीत:सहारनपुर में अंडर-14 क्रिकेट लीग में टीम ब्लैक को 121 रन से हराया
सहारनपुर के भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की अंडर-14 समर क्रिकेट लीग में टीम ब्लू ने टीम ब्लैक को 121 रन से हरा दिया। टीम ब्लू की जीत में बल्लेबाज सत्यम झा का शतक महत्वपूर्ण रहा, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ब्लू ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 177 रन बनाए। सत्यम झा ने 128 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि अंकित ने 11 रन का योगदान दिया। टीम ब्लैक की ओर से गेंदबाजी करते हुए वैदिक ने 4 विकेट लिए और अंकित को 3 विकेट मिले।

Source: Bhaskar
Related News
नशे का गढ़ बन रहा पूर्वोत्तर का राज्य मिजोरम:म्यांमार से नशे की सीधे होम डिलीवरी, 3 साल में करीब 4000 किलो ड्रग्स जब्त हुई

बुआलेम खौखी के स्टॉपेज टाइम में किए गए हेडर गोल ने कतर को स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ दिलाया।