मूंग खरीदी की मांग पर किसानों ने हाईवे जाम किया:भैरुंदा में ट्रैक्टर मार्च के बाद इंदौर-भोपाल मार्ग पर धरना, कलेक्टर को ही ज्ञापन देने पर अड़े किसान
सीहोर के भैरुंदा क्षेत्र में सोमवार को मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन उग्र हो गया। किसान स्वराज संगठन के नेतृत्व में हजारों किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला और इसके बाद इंदौर-भोपाल तथा भैरुंदा-इंदौर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों मार्गों पर घंटों यातायात प्रभावित रहा। आंदोलन उस समय और तेज हो गया जब किसानों का ज्ञापन लेने के लिए जिला कलेक्टर मौके पर नहीं पहुंचे। इससे नाराज किसानों ने सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया और इंदौर-भोपाल हाईवे को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया।

Source: Bhaskar
Related News
पलवल में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:करमन और भुलवाना रेलवे क्रॉसिंग के बीच मिला शव; पास में नहीं मिला कोई दस्तावेज
किशोरी ने पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप:उन्नाव में विरोध पर परिवार से मारपीट; पीड़िता बोली- शिकायत के बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR

सर्पदंश से मौतों पर लगेगी लगाम, जीरो स्नेकबाइट डेथ के लिए बड़ी कार्य योजना तैयार