मादक पदार्थ समेत महिला तस्कर गिरफ्तार:347 ग्राम एमडी पाउडर और 637 ग्राम गांजा जब्त, सांसी बस्ती में नशे के खिलाफ कार्रवाई
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र की सांसी बस्ती में रविवार को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 347 ग्राम एमडी पाउडर और 637 ग्राम गांजा मिला। यह कार्रवाई गश्त के दौरान उस समय हुई जब महिला संदिग्ध रूप से पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगी। सांसी बस्ती में मादक पदार्थों की सूचना पर पिछले एक माह में दो बड़ी दबिश दी गई थीं। पहली बार करीब 240 पुलिसकर्मियों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, जबकि दूसरी बार भी भारी पुलिस बल ने जांच की थी।

Source: Bhaskar
Related News

ट्रेनों में बेखौफ नशाखोरी: गांजे और सिगरेट के धुएं से घुट रहा सह-यात्रियों का दम; उत्कल एक्सप्रेस की घटना

नोएडा पुलिस ने 7.25 लाख की अवैध कफ सिरप खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, फार्च्यूनर जब्त
मेरठ में नशेड़ी ने मासूम को जमीन में पटका:सिर में फ्रैक्चर, SSP के आदेश पर केस दर्ज