बुलंदशहर में चलती कार में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा, ग्रामीणों ने युवकों को बचाया
बुलंदशहर में थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा पुल के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण बताई जा रही है। कार में सवार युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, जब कार सड़क पर चल रही थी, तभी उसमें से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। कार सवार युवक घबरा गए और बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए युवकों को जलती कार से सुरक्षित बाहर निकाला।

Source: Bhaskar
Related News

नरसिंहपुर के जैन मंदिर में चोरी, सोने-चांदी के छत्र के साथ डीवीआर भी लेकर हुए फरार

चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली ने परिवहन दल को मारी टक्कर, 7KM पीछा कर दबोचा