बची शराब पीने पर पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या:कोरबा में पति ने खुद ग्रामीणों को दी हत्या की जानकारी, आरोपी हिरासत में
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसामुड़ा में रविवार देर रात शराब के विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद गांव में जाकर लोगों को बताया कि उसने पत्नी को मार डाला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अगहन बाई धनवार (32) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मड़वारानी गांव की रहने वाली थी और पिछले कुछ दिनों से अपने मामा के गांव भैसामुड़ा में पति परदेसी धनवार के साथ रह रही

Source: Bhaskar