नवीन सत्र में रिसर्च, रोजगारोन्मुखी शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा पर रहेगा विशेष फोकस : प्रो. सारंगदेवोत
राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के नवीन शैक्षणिक सत्र को एक नई और प्रगतिशील दिशा देने की तैयारी कर ली गई है. इस बार विश्वविद्यालय का मुख्य ध्यान शोध (रिसर्च), रोजगारोन्मुखी शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन पर केंद्रित रहेगा. शनिवार को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय सभागार में कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत की अध्यक्षता में आयोजित डीन एवं डायरेक्टर की उच्च स्तरीय बैठक में इस कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया.

Source: Khas Khabar