उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता बढ़ाने की योजना को मंजूरी दी है। सरकारी बयान के अनुसार इसका उद्देश्य भविष्य की किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति के लिए तैयारी करना है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार ज़िला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को प्राथमिकता दी जाएगी। परियोजना की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग एक नोडल टीम बनाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि प्लांट चालू होने के बाद ज़िलों को ऑक्सीजन के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।