गोरखपुर में बिना नक्शे के बनी बिल्डिंग पर कार्रवाई:53 को नोटिस, मानकों के खिलाफ चल रहे कोचिंग, हॉस्टल पर GDA सख्त
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने क्षेत्र में अवैध निर्माण, बिना नक्शे पास के चल रहे कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों, होटलों और अन्य व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है। उपाध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को GDA की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी और निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि कई बिल्डिंग बिना नक्शा पास किए बनाए गए हैं, कुछ नक्शे के विपरीत मिले तो वहीं ज्यादातर संचालकों ने नक्शा दिखाया ही नहीं। जिसको लेकर विभाग ने अब तक कुल 53 बिल्डिंग संचालकों को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

Source: Bhaskar
Related News
यूपी पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान को मिला नया नेतृत्व, ए.के. जैन बने अध्यक्ष

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर राइस ब्रान तेल से भरा टैंकर पलटा, बहते तेल में लगी भीषण आग

"किसी जादू जैसा लगता है": श्रीलंका के रेड-बॉल टूर के लिए इंडिया A टीम में चुने जाने पर UP के ज़ीशान अंसारी