कानपुर में गंदगी में बन रहे मोमोज और फिंगर:3 यूनिट बंद, 115 किलो संदिग्ध चटनी नष्ट; अधिकारी बोले- कार्रवाई जारी रहेगी
कानपुर में गंदगी के बीच मोमोज बनाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग (एफएसडीए) की टीम ने बुधवार दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक छापेमारी की। रावतपुर और साकेत नगर में तीन मोमोज निर्माणशालाओं का संचालन बंद करा दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 115 किलो संदिग्ध चटनी नष्ट कराई गई। वहीं, मसवानपुर में ठेलों पर बिक रहे रंगीन फिंगर चिप्स और रंगीन चटनी भी मौके पर नष्ट कर विक्रेताओं को चेतावनी दी गई। एफएसडीए ने मोमोज और चटनी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

Source: Bhaskar
Related News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, सरकार को बताया विफल

मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण के आरोपों में फुलत मदरसे के संचालक का पुत्र गिरफ्तार

वाराणसी: 50000 घूस लेते GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, भागने की कोशिश में महिला पुलिसकर्मियों से हाथापाई